अपराध के खबरें

विधायक ने किया जलजमाव क्षेत्र का निरीक्षण,दिया अंडर पास बनवाने का आश्वासन

संवाद 


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के लडुआ पंचायत अंतर्गत पचभिंडा से होकर फोरलेन के गुजरने से एक हजार एकड़ कृषि योग्य भूमि जलजमाव क्षेत्र में तब्दील हो गई है। फलस्वरूप किसानों को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है। फोरलेन के कारण पूर्वी किनारे के हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि जलजमाव क्षेत्र बन जाने के कारण उसकी जल निकासी का कोई उपाय नहीं होने से, ना तो कृषि कार्य हो रहा है, और ना ही किसानों को कोई लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों के आग्रह पर मोरवा विधायक रण विजय साहू ने शुक्रवार को पच भिंडा गांव पहुंचकर फोरलेन बनने से किसानों की जमीन के जलजमाव क्षेत्र बन जाने का निरीक्षण किया। विधायक रण विजय साहू ने जलजमाव क्षेत्र से होने वाली आर्थिक कठिनाई का जायजा लेते हुए किसानों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही जल्द विधायक द्वारा अंडर पास बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी हुआ तो आगामी विधानसभा सत्र में किसानों की इस समस्या को उठाकर अति शीघ्र हल निकाला जाएगा। इस समस्या की जानकारी देते हुए किसानों द्वारा अंचल अधिकारी को भी आवेदन देकर अति शीघ्र अंडरपास बनवाने का आग्रह किया गया है।इस मौके पर पूर्व मुखिया वरुण कुमार सिंह चंदेश्वर सिंह ,बाबन सहनी, हरेंद्र सहनी , महेश्वर सहनी, सरजू नारायण सिंह, प्रमोद सिंह, सागर सिंह, नरेश सिंह सहित कई दर्जन पीड़ित किसान मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live