अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 सितंबर 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

01/09/2021, बुधवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

दशमी तिथि रा 04:08 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र दि 11:56 तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ।
चन्द्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:42, सूर्यास्त 06:18 तक।
दिन का राहू काल - दि 08:50 से 10:25 तक, इसके बाद 12:00 से01:35 तक।

 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज के दिन क्या कहता है
मेष
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

वृषभ
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या कर सकते हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगडा हो सकता है।

मिथुन
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

 कर्क
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

 सिंह
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।

 कन्या
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में फंसने से बचें, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

 तुला
आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। अपने स्वभाव और व्यवहार को बदले तो अच्छा रहेगा।आपकी आदतों के कारण ही अपनों से आपसे दूरियां बना लीं हैं।

वृश्चिक
भाग्योदय संभव है। आज जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।

 धनु 
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

मकर
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

 कुंभ
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

 मीन
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live