अपराध के खबरें

11और 12 सिंतबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दरभंगा में

संवाद 


 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक मब्बी स्तिथ जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र के अध्यक्षा में हुआ ।आगामी 11और 12 सिंतबर को आहूत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दरभंगा में होना तय हुआ है इस कार्यसमिति बैठक की तैयारी को लेकर प्रदेश के पदाधिकारी के साथ जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी भी मौजूद थे ।आगामी 11-12 सितम्बर को दरभंगा संस्कृत वि०विद्यालय के दरवार हाँल में किसान मोर्चा के दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगा तय हुआ।इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर केन्द्र तक के कई नेता भाग लेंगे ।माननीय केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह जी,माननीय केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय जी,बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद जी ,दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री सम्राट चौधरी जी ,माननीय किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकुमार चाहर जी ,बिहार सरकार कृषि मंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप जी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष डा०संजय जयसवाल जी,पूर्व कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह जी,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री सरोज रंजन पटेल जी के साथ साथ दर्जनों सांसद और विधायक भाग लेंगे ।इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से 300 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस बैठक में तय किया गया कि दरभंगा के पावन भूमि पर यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा ।सभी कार्यकर्ताओं को मिथिला पेंटिंग, पाग माखन से स्वागत कर विदा किया जाएगा ।इस बैठक में सभी जिले से आए प्रतिनिधि को प्रशिक्षण दे कर भेजा जाएगा जो किसान से जुड़े समस्या से संबंधित होगा ।सरकार के किसान हितैषी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।इस बैठक में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनीजी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मणीकांत मिश्र जी,किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अमरेश चौधरी जी,किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री शशिधर झा जी,महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मीणा झा जी,क्रिड़ा प्रकोष्ठ के हेमंत झा जी,किसान मोर्चा महामंत्री राजेश कुमार चौधरी, मनोज कुमार यादव जी,पप्पू कुमार गुप्ता जी,कन्हैया जी,विनय कुमार चौधरी जी आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live