अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 अगस्त 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

11/08/2021, बुधवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

तृतीया तिथि दि 05:58 तक,
उपरांत चौथ तिथि आरंभ।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दि 10:51 तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र चंद्रमा सिंह राशि में दि 04:42 तक, उपरांत कन्या राशि में।
सूर्योदय 05:28, सूर्यास्त 06:32 तक।
दिन का राहू काल - दि 08:45 से 10:23 तक, इसके बाद दि 12:01 से 01:39 तक।

आज - मधुश्रावणी व्रत समाप्ति:। स्वर्ण गौरी व्रत, श्री गणेश चतुर्थी व्रत, विपणी दि 10।51उ 
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रिय पंचांग अनुसार संक्षिप्त बिवरण ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913के द्वारा जानतें है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है ।
मेष
भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वह स्वयं आपसे आकर मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है।

 वृषभ
राजनौतिक संबंधों में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरुर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होेंगे।

 मिथुन
साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन बनेगा। कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानियां आ सकती हैं। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयों के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

 कर्क
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेकिन लालच नुकसान का कारण बन सकता है। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा।इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।

 सिंह
आपके जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। कार्यों में अवरोध की संभावना के बीच वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुने या दिमाग की इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

 कन्या 
समय पर काम करना सीखें। ध्यान रहे कल कभी नहीं आता आज का काम आज ही करेंगे, तो आर्थिक लाभ होगा।ज्यादा धन की लालसा न करें। थोडा समय धार्मिक क्रियाओं में भी दें।

 तुला
व्यवसाय में मंदी का दौर के बीच धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख मिलेगा।

वृश्चिक
समाज में आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे। लेकिन, अध्ययन में रूचि कम रहेगी। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जो मिला उसमें संतुष्ठ रहे।

 धनु
दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार में से चुनाव को लेकर अस्मंसजय में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें परिणाम अनुकूल होंगे।संत दर्शन सम्भव।

 मकर
सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान दूकान बदलने के योग हैं। आध्यात्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती हैं।

कुंभ
प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं। व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता पिता से साथ समय व्यतीत होगा।

 मीन
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होगा। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा।

उपरोक्त कोई जरुरी नही कि सभी शब्द किसी व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरुरी होता है ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live