अपराध के खबरें

बचपन का प्यार... 12 साल की उम्र में बुआ को 13 साल के भतीजे से हुआ प्यार

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में पश्चिमी चंपारण में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बना हुआ है जहां रामनगर में एक मुँहबोली बुआ ने सभी विरोधों के बावजूद भतीजे से व्याह रचा ली। बुआ को भतीजे से इतना प्यार था कि बालिग होने के लिए 6 साल का इंतज़ार किया फिर मंगलवार को रामनगर के एक शिव मंदिर में दोनों विवाह के बंधन में बंध गये। इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। फिलहाल लड़का 19 वर्ष लडक़ी 18 वर्ष की है। रामनगर क्षेत्र के वार्ड नं 20 गोल बाजार का है। 6 साल पहले यहां का रहने वाला आदित्य पटेल पूर्वी नरकटियागंज स्थित अपने मामा के यहां एक शादी में गया था। वहीं, शिवगंज मुहल्ले की रहने वाली आंचल पटेल से उसकी नजरें चार हुई। फिर दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। लड़की के घर वाले इस बात का विरोध करने लगे, क्योंकि लड़की रिश्ते में लड़के की मुंहबोली बुआ लगती थी।लड़की के मुताबिक परिवारजन मारपीट भी किये लेकिन 18 वर्ष होते ही 17 किलोमीटर दूर रामनगर अपने प्रेमी के घर आगयी। दोनों के प्यार के नज़दीक परिवार वालों को झुकना पड़ा और रज़ामंदी देनी पड़ी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live