अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 16 अगस्त 2021( सोमवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



16/08/2021, सोमवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु,पश्चिम काल:,

अष्टमी तिथि दि 07:08 तक,
उपरांत नवमी तिथिमानं 53।46 रा.03।01,
अनुराधा नक्षत्र रा 03: 18तक,
उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:31, सूर्यास्त 06:29 तक।
दिन का राहूकाल - दि 07:08 से 08:46 तक, इसके बाद दि 03:16 से 04:53 तक।

आज - मासान्त:। सोमवार व्रत, दुर्गाअष्टमी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज कहता है
 मेष
कॅरियर में उन्नतिप्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

 वृषभ
किसी भी कार्य के संबंध में पहले जानकारी लें, फिर निर्णय करें। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

 मिथुन
यश कीर्ति में वृद्दि होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना के बीच संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हैं। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। शत्रु सक्रिय होगा,अत: सतर्क रहें।

 कर्क
समय साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेंगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

 सिंह
समय रहते काम पूरे करें। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। जीवन साथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

 कन्या 
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। अचानक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। परिवारिक क्लेश होगा शांति से कार्य करें।

तुला 
समय रहते जरूरी काम निपटा लें। अचानक यात्रा की संभावना के बीच मित्रों का सहयोग करना होगा।पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे।

 वृश्चिक
कार्य विस्तार के योग के बीच अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा।

धनु
कारोबार को नई सफलता मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग हैं।पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश से पहले विचार विमर्श करें।

 मकर
कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। शांति से समय व्यतीत करें।पिता के साथ वाद विवाद संभव है। किसी पर भी अन्धविश्वास न करें, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

कुंभ
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

 मीन
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
🌹🙏🌹
उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live