अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 17 अगस्त 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन


17/08/2021,मंगलवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

दशमी तिथि रा 02:13 तक, उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र रा 01:41 तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में रा 01:41 तक, उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 05:32, सूर्यास्त 06:28,
दिन का राहू काल - दि 07:08 से 08:45 तक, इसके बाद दि 01:36 से 03:13 तक।

आज -  मघायां सिंहे च रवि: 27।01(दि.04।20),
विष्णुपदीसंक्रान्ति पुण्यकाल: दि 12:00 उपरि पुण्याह:,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। नौकरों पर नजर रखें।

 वृषभ
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

 मिथुन
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी। अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाह न रहें।

 कर्क
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। आप के लिए शनि देव की आरधना लाभदायक रहेगी। अपने संबंधो के प्रति लापरवाही न करें।

 सिंह
नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थित्ति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

कन्या 
अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। समय का सदुपयोग करने के साथ ही अपनी संगत भी बदलें। दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता को बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें।
 तुला
समय पर काम होने न से मन अशांत रहेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा।कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें।वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

 वृश्चिक
न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।

धनु
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मकर
आज व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा।आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

 कुंभ
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। धर्मग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

 मीन
विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना करेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे। दूसरों पर जल्द विश्वास न करते हुए सतर्क रहें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live