अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 18 अगस्त 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

18/08/2021, बुधवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु,पश्चिम काल:,

एकादशी तिथि रा 11:43 तक,
उपरांत द्वादशी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र रा 12:07 तक,
उपरांत पूर्वाषाढा नक्षत्र आरंभ ।
चंद्रमा धनु राशि मे अहोरात्र ।
सूर्योदय 05:36,सूर्यास्त 06:28 तक ।
दिन का राहु काल - दि 08:45से 10:22 तक,इसके बाद दि 12:01से 01:36तक ।

आज- मासादि:,पुत्रदाएकादशी व्रत ।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रिय पंचांग अनुसार संक्षिप्ति विवरण ।

पंकज झा शास्त्री द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
मेष
समय की अनुकूलता का आभास होगा। परिजनों के सहयोग से कोई बड़ा काम हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आज सुलझ सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

 वृषभ
दिन की शुरुआत में आलस के चलते कुछ भी करने का मन नहीं होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। निवेश से लाभ संभव।जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करे। लेन देन में सावधानी रखें।

 मिथुन
कारखाने में नई मशीनरी के लगने से लाभ होगा। समय अपने पराये की पहचान करा देगा। वाहन सुख संभव। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। यात्रा हो सकती है।

 कर्क
किसी भी कार्य को करने से पहले उसे समझें और फिर समझ में आने के बाद ही उस पर निर्णय लें। आज जो भी कार्य करें उसके प्रति समर्पित रहने से सफलता की प्राप्ति होगी। शेयर वायदा से जुड़े लोग आज सतर्कता से निवेश करें। आपकी चंचलता के चलते संबंध कमजोर होंगे।न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

सिंह 
समय रहते कार्यों को पूर्ण करें। लंबे समय से भूमि संबंधी कार्य रुका हुआ है उसके प्रति आप लापरवाही न करें। अन्यता भारी नुकसान का सामना करना पड सकता है। समय रहते कार्यवाही करें।

कन्या
आज पुराने मित्रों से मुलाक़ात संभव है। किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास रखें और हिम्मत से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। घरेलू खर्च बढ़ेंगे। जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें।

तुला
कार्यों में रुकावट के बीच कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते है।

 वृश्चिक
मांगलिक कार्यो में खर्च होगा। कारोबार में विस्तार होगा। नए मित्र के साथ ही धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढेगी। रिश्तों में दरार आ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे।

धनु
व्यापार में परिवर्तन के योग के बीच ससुराल पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। किसी रिश्तेदार की मदद से कार्य पूर्ण होंगे।

मकर
अपने प्रोफेशन से अभी आप खुश नहीं हैं, लेकिन समय के साथ स्थिति आपके अनुकूल बनती जाएगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ायगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित बन सकती है।

 कुंभ
नौकरी बदलने के योग के बीच अपने सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।

 मीन
हितकारी समय चल रहा है। सप्रयोजन यात्रा से लाभ होगा। आज कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकते हैं। नेत्र रोग से पीड़ित रहने की आशंका है। समय पर कार्य करना सीखें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live