अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 19 अगस्त 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

19/08/2021,गुरुवार ।
श्रावण मास ,शुक्ल पक्ष ।
विक्रम संवत 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिनायण ,उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु,पश्चिम काल:,

द्वादशी तिथि रा 09:45 तक,
उपरांत त्रयोदशी तिथि आरम्भ।
पूर्वाषाढा नक्षत्र रा 10:46 तक,
उपरांत उत्तराषाढा नक्षत्र आरम्भ ।
चंद्रमा धनु राशि मे रा 04:30 तक,उपरांत मकर राशि मे ।
सूर्योदय 05:33,सूर्यास्त 06:27तक।
दिन का राहु काल - दि 03:15 से 06:27 तक।

आज-श्रीधर द्वादशी ।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रिय पंचांग अनुसार संक्षिप्ति विवरण ।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है 
मेष 
अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। अपनों के द्वारा धोखा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। व्यर्थ में संदेह नहीं करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

 वृषभ
वृषभ : कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। अपने महत्व को भूलें नहीं। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। परिवार की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन 
व्यवसाय में पहले किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम मिलेंगे। परिवार की चिंता रह सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

कर्क
आज भेंट, उपहार मिलने के योग हैं। कार्यस्थल पर कार्यक्षमता बढ़ेगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी आवश्यक है। दूसरे के भरोसे बैठे रहे तो काम आज भी अधूरे रहेंगे।

सिंह
बिना सोचे समझे कुछ न करें ।आप की बातों से अपनों को नाराज कर देंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। व्यापार में वृद्धि सम्भव है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा।

कन्या
स्वभाव में चिड़चिड़ापन अच्छा नही है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे नहीं हटेंगे।सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें।

तुला
परिवार में मांगलिक आयोजनों पर व्यय होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक
कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान संभव है। लाभ प्राप्ति में रुकावटें आ सकती हैं। आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यस्त जीवन में कुछ समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

धनु 
कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वे काम आज सम्भव हैं। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर
कुसंगति से बचे। व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करें।

कुम्भ
आप के किये वादों को पूरा करने का समय है। जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग हैं। यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।

मीन
सन्तान से शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जरूरतमन्द व्यक्ति पर परोपकार करेंगे। व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका पैसा मिलेगा। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

उपरोक्त कोई जरुरी नही कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेश पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुण्डली का अध्यन जरुरी होता है ।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live