अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 21 अगस्त 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

21/08/2021, शनिवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु,पश्चिम काल:,

चतुर्दशी तिथि संध्या 06:18 तक,
उपरांत पुर्णिमा तिथि आरंभ।
श्रवण नक्षत्र रा 08:56 तक,
उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मकर राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:34, सूर्यास्त 06:26 तक।
दिन का राहू काल - प्रा 05:34 से 07:10 तक, इसके बाद दि 01:35 से 03:12 तक, इसके बाद 04:49 से 06:26 तक।

आज - पंचकारंभ: (भदवा) रा 08:56 उपरि।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष 
आलस त्यागें। समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

वृषभ 
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद है।

मिथुन
आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

कर्क
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जा कर सिंदूर और तैल अर्पण करें. रुके काम बनेंगे,सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़े।

सिंह
बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा।अच्छे कार्यो के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या
आज आलस्य से बचकर रहें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यो में रुकावट आ सकती है।कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान सम्भव है।

तुला
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

वृश्चिक
जिसे आप किसी काम का न समझते थे आज वही आप के कार्यो में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। सतर्क रहें।

धनु
सामाजिक कुछ लोग आप के किये कार्यो से नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

मकर
आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश सम्भव है।

कुम्भ
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

मीन
दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live