अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 अगस्त 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

26/08/2021, गुरूवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू, उत्तर काल:,

चौथ तिथि दि 05:24 तक,
उपरांत पंचमी तिथि आरंभ।
रेवती नक्षत्र रा 11:54 तक,
उपरांत अश्विनी नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मीन राशि में रा 11:54 तक, उपरांत मेष राशि में।
सूर्योदय 05:38, सूर्यास्त 06:22 तक।
दिन का राहू काल - दि 03:12 से 06:24 तक।

आज - बहुला पूजा, पंचक (भदवा) समप्ति:रा 11:54 उ.
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज कोई छोटी सी बहस भी बड़े झगड़े में परिवर्तित हो सकती है। बेचैनी की वजह से काम में भी किसी प्रकार की लापरवाही हो सकती है। परिवार के लोगों को आपके आपकी सलाह की आवश्यकता हो सकती है। इच्छाओं में समझौता करना पड़ सकता है। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। आपको अपने खानपान में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। फिर भी मेहनत और समय निकालकर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। आज विपरीत परिस्थितियां मन व्यथित कर सकती है। कमर व पैर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आज इस पर अमल न करें।

मिथुन 
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। मित्रों से मेलजोल करने का मौका मिलेगा फिर भी मन में एक खालीपन सा महसूस हो सकता है। आज किसी को उधार न दें, वापसी की उम्मीद कम है। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य की चिंता का कारण बनेगा। इस तरह की छोटी-छोटी समस्याएं आज रहेंगी। पेट में गैस और जलन जैसी परेशानी रह सकती है।

कर्क🌹
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी समस्या को आपसी सहमति से हल करने की कोशिश करें, तो ज्यादा उचित परिणाम हासिल होंगे। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। मित्रों की वजह से उलझा कार्य सुलझेगा। नींद ठीक से न होने के कारण थकान मेहसूस हो सकती है।

सिंह 
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आप नशे से दूर रहें नहीं तो शारीरिक क्षति उठानी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कार्यों में आशातीत सफलता मिल सकती है।

कन्या 
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम होंगे। दातों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक मेहनत रहेगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। घूमने फिरने तथा मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। खान-पान में तली-भूनी चीज ना लेना बेहतर होगा।

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
नए काम में आगे बढ़ने के लिए समय सही हो सकता है। आपको जिन कार्यों में रुकावट आने से निराशा हो रही थी, आज में कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं। उधारी से बचें तथा अनावश्यक खर्च ना होने दें। शारीरिक और मानसिक रूप से आज स्वस्थ रह पाएंगे।  विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

धनु 
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
कार्यस्थल पर विवाद से बचें। सहयोगियों का व्यवहार दुखी कर सकता है। खोई हुई कोई वस्तु मिलने के योग हैं। कुछ अधूरे काम निपटाने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जिसकी वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध भी खराब होने की आशंका है। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर
 भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ आपके किसी काम को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। कमर या कन्धों की हड्डी में दर्द हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम की रूपरेखा बन सकती है। विद्यार्थियों का मन अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा।

कुंभ 
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आत्मविश्वास की कमी से आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं सावधान रहें। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहोगे आपको आपका सच्चा प्यार मिल सकता है। सेहत आज फिट रहेगी। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन 
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। किसी के सामने ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। मानसिक तनाव का असर आपकी सेहत पर दिख सकता है। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live