अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28अगस्त 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



28/08/2021,शनिवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

षष्ठी तिथि रा 08:21 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
भरणी नक्षत्र रा 04:15 तक,
उपरांत कृतिका नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मेष राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:39, सूर्यास्त 06:21,
दिन का राहू काल - प्रा 05:37 से 07:13 तक, इसके बाद दि 01:37 से 03:13 तक, इसके बाद 04:48 से 06:23 तक।

आज - हलदर षष्ठी व्रत (ललहीछठ)। कपिलाषष्ठी,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वार जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
कारोबार विस्तार के योग के बीच नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

 वृषभ
आज व्यस्तता से भरा दिन है। किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

 मिथुन
आज के अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कायोँं को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखें।

 कर्क
शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

 सिंह
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होगा। नया मकान या दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

 कन्या 
समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

 तुला
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पहले पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। शाम के समय यात्रा न करें।

 वृश्चिक
समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

 धनु
विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

मकर
आश्वासन प्राप्त होने के बीच कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा।

 कुंभ
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

 मीन
आध्यात्मिक तरक्की के बीच धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबन्धों की पूर्ति होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live