अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 3 अगस्त 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



03/08/2021, मंगलवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

दशमी तिथि दि 12:20 तक,
उपरांत एकादशी तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र रा 02:13 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में दि 03:26 तक, उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:23, सूर्यास्त 06:37 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:02 से 08:42 तक, इसके बाद दि 01:41 से 03:20 तक।

आज - अश्लेषायां रवि 30/35(सं05:37),
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है।

मेष
व्यवसाय में कार्य का विस्तार होगा। रुका पैसा मिलेगा। सन्तान से शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं।रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे। जरूरतमन्द व्यक्ति पर परोपकार करें।

 वृषभ
अपने अधिकार का प्रयोग कर किसी काम को पूरा करेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। अपनों के द्वारा धोखा मिलने की संभावना के बीच व्यर्थ में किसी पर भी संदेह न करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी।

 मिथुन
कम समय में कार्य को पूरा करेंगे। व्यापारिक निर्णय समय पर लें, लाभ की संभावना है। अपने महत्व को न भूलें। श्रेष्ठजनों से मेल मुलाकात होगी। पारिवारिक की उलझन खत्म होगी। मन की बात कहने का मौका मिलेगा।

 कर्क
व्यवसाय के दौरान पूर्व में किए कार्य अब लाभ देंगे। वाहन सुख प्राप्त होने के योग हैं। किसी योजना का लाभ मिलेगा। परिवार की चिंता रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।

सिंह
आज किसी से भेंट, उपहार मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। निजी समस्या आपके प्रयत्नों से हल होगी। रोजगार में तरक्की के योग हैं। खर्चों में कमी लानी होगी। दूसरे के भरोसे रहने पर आज भी काम अधूरे रह जाएंगे।

कन्या 
आज हर कार्य प्लानिंग के साथ करें। निवेश में लाभ की संभावना के बीच व्यापार वृद्धि के योग हैं। सामाजिक कार्यों के चलते सम्मान मिल सकता है। सतर्कता के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। आप की बातों से अपने नाराज हो सकते हैं।

 तुला
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ लेने में पीछे न हटें।सामाजिक कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास न करें। लापरवाह न बनें।

 वृश्चिक
पारिवारिक में आयोजनों पर खर्च संभव। जीवनसाथी की सेहत की परेशानी बढ़ा सकती है। अधिक खर्च आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहने के बीच धर्म में रुचि बढ़ेगी।

धनु
कारोबार में अत्यधिक भागदौड़ थकान का कारण बन सकती है। कुछ रुकावटें लाभ को प्रभावित करती दिख रहीं हैं। उचित होगा आत्मविश्वास बनाकर रखें। व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय अपनों के लिए भी निकालें। किसी के जवाब का इंतजार रहेगा।

मकर
कई दिनों से जो आप करना चाह रहे थे वह आज सम्भव हो सकता है। अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना के बीच स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु आपके प्रभाव के चलते हारने को मजबूर होंगे। यात्रा के दौरान वस्तुओं को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ
व्यक्तिगत कार्यों में उन्नति की संभावना के बीच आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। किसी वस्तु को पाने की ललक रहेगी। कुसंगती से बचें। जीवनसाथी से क्रोध पूर्वक व्यवहार न करे।

 मीन
यश, उत्साह बढ़ेगा। रोजगार में आय के स्थायी स्रोत प्राप्त होने के योग के बीच वादों को पूरा करने का समय है।जीवनसाथी के साथ यात्रा की संभावना के साथ ही राजनीतिक लोगों के लिए अधिक मेहनत कराने वाला ये समय रहेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live