अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 31 अगस्त 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

31/08/2021, मंगलवार।
भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, उत्तरे काल:,

नवमी तिथि रा 02:22 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
रोहिणी नक्षत्र दि 09:26 तक,
उपरांत मृगशिरा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृष राशि में रा 10:43 तक, उपरांत मिथुन राशि में।
सूर्योदय 05:42, सूर्यास्त 06:18 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:15 से 08:50 तक, इसके बाद 01:35 से 03:10 तक।

आज - श्री कृष्ण जन्माष्टमीव्रतपारणा
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा।आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

 वृषभ
मित्रों से विवाद की स्थिति निर्मित होने की संभावना के बीच परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

 मिथुन
विरोधी सक्रीय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

 कर्क
नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।

सिंह
स्वास्थ पर ध्यान दें। आपके जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

कन्या
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या मेंब दलाव करेगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

 तुला
कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध रखें।व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

 वृश्चिक
भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें।संत दर्शन संभव। धर्म कर्म में आस्था बढेगी।

 धनु
आज का दिन आपके लिए शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 मकर
पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आपको धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे।

 कुंभ
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरो की देखा देखी न करें।

 मीन
कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताए, नुकसान हो सकता है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा।अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live