अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 6 अगस्त 2021( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन



06/08/2021, शुक्रवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

त्रयोदशी तिथि दि 05:27 तक,
उपरांत चतुर्दर्शी तिथि आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र प्रा 06:51 तक,
उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ।
 चंद्रमा मिथुन राशि में रा 02:10 तक, उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 05:25, सूर्यास्त 06:35 तक।
दिन का राहू काल - दि 08:43 से 12:01 तक।

आज - प्रदोष चतुर्दशी व्रत।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सरकारी नौकरी के भी योग हैं। परिवार को समय दें। तबादले के योग है।

 वृषभ
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेने होंगे। कार्य स्थल पर कोई बड़ी जिॅमेदारी मिल सकती है।दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेगे। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए भी समय उपयुक्त है।

 मिथुन
कार्यों में प्रसाशनिक अडचन आ सकती हैं। संपत्ति के विवाद आपसी समझौते से ही हल होंगे। कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

 कर्क
आकस्मिक धन लाभ होने से रुके कार्य आसानी से होगे। व्यवसाय में उन्नति मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।अपने उसूलों के पक्के रहें। और अपने काम के प्रति ईमानदारी रखें।

सिंह
अपने आकर्षक व्यक्तिव के कारण सभी को अपना बना लेंगे। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। मौज मस्ती में समय बीतेगा। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है।

 कन्या 
श्रम के अनुसार सफलता के न मिलने से उदास रहेंगे। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलने से समय पर कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। जिन्हें आप अपना समझते हैं वही आज आप को धोखा दे सकते है। किसी के इन्तजार में समय व्यतीत करना होगा।

तुला
व्यापार विस्तार के योग के बीच कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। विवाह योग्य जातको के लिए समय शुभ है। संतान की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे।

 वृश्चिक
किसी के बहकावे में आ कर अपने सम्बन्ध ने बिगाड़ें। समय रहते जरूरी कागजात एकत्रित करें। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। पढ़ाई में रूचि रहेगी। अपने भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बना लेंगे।

धनु
किसी की देखा देखी करने से मुसीबत में आ सकते हैं। पारिवारिक शान्ति के लिए अपने स्वभाव को बदलें । सुख सुविधा की चीजों पर धन खर्च होगा। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

 मकर
बिना सोचे समझे काम न करें। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूलें। सिरदर्द से पीड़ित रहेंगे। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दुखी होंगे।

 कुंभ
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति से संभव है।मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी। धर्म में रूचि बडेगी। कर्मचारियों के सहयोग से काम पूरे होंगे।

 मीन
व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा। कार्य में मन कम लगेगा। बहनों से विवाद होगा। भूमि भवन पर निवेश करने का मन है।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live