अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 7 अगस्त 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

07/08/2021, शनिवार।
श्रावण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतु, पश्चिम काल:,

चतुर्दशी तिथि संध्या 06:23 तक,
उपरांत अमावस्या तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 08:37 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:26, सूर्यास्त 06:34,
दिन का राहू काल - प्रा 05:24 से 07:03 तक, इसके बाद दि 01:39 से 03:18 तक, इसके बाद 04:57 से 06:36 तक।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।
पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष
व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर परिवार में बूजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति सम्भव है। घर-परिवार की परेशानी से दुख होगा।

 वृषभ
कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने के बीच भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। आर्थिक मामले सुलझाने में लगे रहेंगे। वाहन सुख की संभावना हे। यात्रा सम्भव है। व्यर्थ विवादों से दूर रहें।

 मिथुन
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं अन्यथा मुसीबत आ सकती है। दांपत्य सुख में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न करें। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे।

 कर्क
नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। राजनीति में नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। विरोधी परास्त होंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे।

सिंह
अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। बोलचाल में विशेष ध्यान दें। मित्रों से सहयोग लेना पड़ेगा। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें।

कन्या 
जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। परिजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

 तुला
बैंक के वित्तीय सहयोग से व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रुका पैसा मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।
— नए दोस्त बनेंगे। किसी अनजान पर विश्वास करने की भूल न करें। परिवार के कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी।

 वृश्चिक
जिन्हें आप अपना मानते थे आज वे ही आपका विरोधी करेंगे। अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने से आय बढ़ेगी। मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्य में परिवार का पूर्ण सहयोग रहेगा।

धनु
नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। जोखिम के कार्यो से बचें। सामाजिक कद बढ़ेगा। राजनीतिक प्रभाव से सप्लाई का आदेश मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं सूझ-बूझ से निपटाएं।

 मकर
संतान के कॅरियर में आ रहे उतार चढाव से तनाव रहेंगा। धन लाभ के अवसर आएंगे। व्यापार में उन्नति होगी। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी।

 कुंभ
व्यापार अच्छा चलेगा। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। खान-पान में सावधानी रखें पेट सम्बंधित तकलीफ हो सकती हे। जमीन जायदाद के कार्यों में अटकलें आ सकती हैं।

मीन
अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। आय से अधिक व्यय न करें। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। दूसरों से बिना कारण नहीं उलझें। अपनी आदतो को सुधारें। अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ सकता है। दूसरों की ख़ुशी के लिए परेशान होना पड़ेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live