अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 9 अगस्त 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा होगा आपका दिन

09/08/2021, सोमवार।
श्रावण मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू, पश्चिम काल:,

प्रतिपदा तिथि संध्या 06:46 तक, उपरांत द्वितीया तिथि आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र दि 10:44 तक,
उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में दि 10:44 तक।
सूर्योदय 05:27, सूर्यास्त 06:33 तक।
दिन का राहु काल -दि 07:05 से 08:44 तक, इसके बाद दि 03:12 से 04:56 तक।

आज -दोलोत्वारंभ:(झूलन)। चन्द्रदर्शन, सोम व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण। 

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
पूर्व में लिए निर्णय बदलने पड़ेंगे। संतान के भविष्य के प्रति आज कुछ कठोर फैसले लेने होंगे। राजकार्य में अवरोध आएंगे पर अपने विवेक से उनको हटाने में सफल होगे। आकस्मिक लाभ संभव।

 वृषभ
कई दिनों से मकान का सोच रहे हैं, आज आप का सपना पूरा होने की संभावना है। सहयोगी आप की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं। झूठ बोल कर आप परेशानी में आ सकते हैं।

 मिथुन
नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। अपनी जीवन शैली को बदलें लाभ होगा। निजी जिंदगी में दूसरो को प्रवेश न दे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

 कर्क
जमींन जायदाद के लिए विवाद हो सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। दिया हुआ पैसा वापस आने में अभी समय लगेगा। समाज में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आप की उन्नति नहीं देख सकते। पुराना रोग उभर सकता है।

 सिंह 
अपने कार्य को करवाने के लिए किसी से सिफारिश करनी पड़ेगी। माता के स्वास्थ में सुधार होगा।मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। घर परिवार में शान्ति हो इस के लिए हनुमान जी की आराधना करें, चमत्कारी लाभ होगा।

 कन्या 
कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए बड़ो की राय जरुर लें। अपने जिद्धि व्यवहार के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। आप किसी का भला करने जाते है और स्थिति विपरीत हो जाती है, सतर्कता से काम करें।

 तुला
तकनीकी कारणों से कार्यों में रुकावट आ सकती है। कुछ अनचाहे खर्चों की संभावना के बीच संतान के विवाह प्रस्ताव आज आ सकते हैं। कार्य स्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी के लिए आपने कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन कराने से लाभ होगा।

 वृश्चिक
भूमि भवन सम्बन्धित मामले आज सुलझ सकते हैं।कार्य के प्रति समर्पित रहें लाभ होगा। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार विस्तार करने के लिए कर्ज की जरूरत होगी।

धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। तनाव न लें। उचित होगा जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें।

 मकर 
पैसों का लेन देन सावधानी से करें। यात्रा के योग के बीच लाभ होगा। जमींन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

 कुंभ
शासन प्रशासन की अड़चनें आज आ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, सही समय का इंतजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा।

 मीन
स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। बात को न सुने जाने पर नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। उचित होगा शांत रहें। कार्यस्थल पर गलत आरोप लग सकते हैं। सतर्क रहें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live