अपराध के खबरें

बिहार में सनसनीखेज वारदात दहल गया ये जिला, अब तक 9 लोगों की लगी गोली 6 की मौत

संवाद 

क्या बिहार में हर घर में बंदूक है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है जो भी विवाद हुआ है उसमें दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई है आपको बता दें नलंदा में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सनसनीखेज वारदात में छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से तीन लोग घायल है। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में वारदात हुई है। आपस में भिड़े दोनों पक्ष एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस वारदात के बाद आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक साथ छह लोगों की हत्या से पूरे इलाके में कोहराम मचा है।
जनकारी के मुताबिक छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमकर गोलीबारी हुई। जबर्दस्त फायरिंग से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस घटना घटनास्थल पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों की मानें तो एक पक्ष के लोग खेत की जुताई कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के दर्जनों हथियारबंद लोग वहां पहुंचे। दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और हथियार बंद लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 50 बीघा जमीन को लेकर विवाद है। मामला कोर्ट में भी चल रहा है। गोली लगने से यद्दु यादव, पिंटू यादव, शिवेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव, मधेश यादव और बिंदा यादव की मौत हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live