अपराध के खबरें

लोजपा के चिराग से जगमग होगा बिहार : गुड्डी देवी

टॉल प्लाजा पर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ने किया स्वागत

लोजपा के प्रति जनता का बढ़ा है भरोसा : राजेश

संवाद 

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का शनिवार को सीतामढ़ी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। आशीर्वाद यात्रा के क्रम में पहुंचे पार्टी नेता का हजारों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व गगनभेदी नारा के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच रुन्नीसैदपुर की पूर्व विधायक सह लोजपा प्रत्याशी रही गुड्डी देवी ने कहा की अब वह दिन दूर नही, जब लोजपा के चिराग से संपूर्ण बिहार जगमग होगा। उन्होंने कहा कि अब बिहार को युवा और बेहतर सोच वाले नेतृत्व की जरूरत है। लोजपा के संस्थापक श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों को चिराग पासवान ही साकार करेंगे। रुन्नीसैदपुर के कटरा मोड़ स्थित बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए लोजपा सुप्रीमो चिराग ने कहा की श्रीबाबू का आदर्श देश की राजनीति में सदैव अनुकरणीय रहेगा। इस अवसर पर वरीय नेता राजेश चौधरी ने कहा की लोजपा के चिराग पासवान के प्रति आम आवाम का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब बिहार की तस्वीर के साथ ही तकदीर बदलने का समय करीब आ गया है। मौके पर सैकड़ों नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live