अपराध के खबरें

भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवांवित किया : नित्यानंद

संवाद 

टोक्यो ओलंपिक-2021 में भारत के खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से देश को गौरवांवित किया है। हमारे एथलीट्स ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सात मेडल जीते हैं। 100 वर्षों के ओलंपिक के इतिहास में पहली बार भारत को एथेलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने का गौरव भी हासिल हुआ है। भारत को एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं। भाला फेंक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मीराबाई चानू और कुश्ती में रवि कुमार दहिया ने रजत पदक प्राप्त करके हमें गर्व का अवसर प्रदान किया है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम सहित विमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में पी.वी. सिंधू, मुक्केबाजी में लवलीना बोरगोहेन और कुश्ती में बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई और भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा से देश के दूर-सुदूर क्षेत्रों में भी प्रतिभा दिखा रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया है। सरकार द्वारा सभी खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो इण्डिया’ कार्यक्रम चलाया गया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को मिले सहयोग व प्रोत्साहन से खिलाड़ियों का हौसला मजबूत हुआ है तथा हर खेल में भारत का गौरव बढ़ा है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live