अपराध के खबरें

सीवान के महराजगंज मे सड़क पर साइड देने और ओवरटेक के विवाद मे अपराधियों ने की गोलीबारी, दो की मौत

संवाद 

बिहार के सीवान जिले में महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ पर सनकी अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग करके जो मिला उसे गोली मारते रहे। चार लोगों को गोली लगी है इसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई अन्य दो का इलाज चल रहा है।मामला दोपहर 3:00 बजे का है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है लोग काफी डरे सहमे से हैं।जनकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब  तीन बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास फायरिंग शुरू की। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तीन पिस्टल से गोली चला रहा था। बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं। ताबड़तोड़ फायरिंग कभी हवा में गोली चलाते कभी सीधे गोली चला रहे थे। पीछे बैठा युवक तीन पिस्टल लिया था। हर कोई गोली से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। मेरे सामने तीन लोग गोली लगने से मौके पर गिरे थे। आगे भी गोली चलाते हुए जा रहे थे। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। घटना का कारण भी पुलिस को पता नहीं चल सका है।
Tags

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live