अपराध के खबरें

जयनगर के समाजसेवी युवा को एसएसबी ने किया सम्मान, सामाजिक कार्यों के योगदान के लिए मिला सम्मान।

पप्पू कुमार पूर्वे 

यूं तो प्रतिभा किसी उम्र का मोहताज नही होती। जो मेहनतकश होते हैं, वो अपना छाप अपने जज़्बे के बल पर मेहनत से वो मुकाम हासिल करते हैं, जिनके वो सच्चे हकदार होते हैं। ऐसा ही एक मामला जयनगर का है।जहाँ मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के बल्डीहा के मनीष कुमार ने कर दिखाया है। प्रकृति से उनके प्रेम को पूरे मोहल्ले के लोग ही नही शहर भर के लोग जानते हैं। इसलिए उन्हें प्रकृति के संरक्षण और बढ़ाने मे अग्रणी संस्था मॉर्निंग वॉक ग्रुप का अध्यक्ष बनाया गया है,और वो इस संस्था के मुख्य उद्देश्यों को पूरा कर रहे हैं। उन्हें पेड़ रोपने और उनके संरक्षण हेतु किये गए प्रयासों के लिए आज देश के 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयनगर एसएसबी के 48वीं वाहिनी के कमांडेंट शंकर सिंह के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।आपको बता दें कि ये सम्मान जिले के ही महिला पुनरुत्थान के लिए कार्य करने वाली संस्था के संचालिका बिट्टू मिश्रा को भी दिया गया है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live