अपराध के खबरें

मधुबनी के जयनगर में आपातकालीन बाढ़ राहत सामग्री बाटा गया

पप्पू कुमार पूर्वे 

आपातकालीन बाढ़ राहत कार्यक्रम – 2021 घोघरडीहा प्रखण्ड स्वराज्य विकास संघ के द्वारा Welthungerhilfe के सहयोग से आपातकालीन बाढ़ राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया|विगत महीना में भारी बारिश के कारण जयनगर प्रखण्ड के कई गाँव में बाढ़ कि स्थिति देखने को मिला खासकर इस्लामपुर, परसाही, डोरवार, सिंग्रही तथा अन्य कमला नदी के सटे गाँव में भारी क्षति पहुँची थी| जिसे देखते हुए घोघरडीहा प्रखण्ड स्वराज्य विकास संघ ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सूचि तैयार किया ताकि की इन परवारो को राहत सामग्री उप्लब्ध कराया जा सके एवं संस्था से हर संभव सहयोग प्ररादान किया जा सके| इस केंद्र र्बिंदु को देखते हुई 200 बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सूचि तैयार तथा इन परवारो को बाढ़ राहत सामग्री दिया गया| शेल्टर किट :- तारपोलिन (170 gsm 15x12), खाद्य सामग्री :- (मसूरदाल - 2kg, चीनी - 2kg, टाटा नमक - 2kg, सोयाबीन (फार्च्यून) - 1kg 1Pkt, चना सत्तू (अनूप) - 1 kg (500 ग्राम x 2pkt), सरसों तेल (फार्च्यून) - 1ltr. वाश एवं हाइजीन किट :- प्लास्टिक मग, प्लास्टिक बाल्टी ढ़क्कन के साथ (दीपक फर्स्ट क्वालिटी) - 20ltr, घड़ी डिटर्जेंट पाउडर -1kg 1pkt, लाइफबाय साबुन-2Pic, सेनेटरी पैड – 1pkt (8 Pics),मास्क 2 Pic दिया गया|इस मौके पर संस्था के ओर से डी०फ उमेश कुमार, रविंदर कुमार, मानस कुमार, पंकज कुमार, प्रकाश कुमार एवं प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद अत्ताउल्लाह, डॉक्यूमेंट ऑफिसर वासुदेव दास, एवं पूर्व अध्यक्ष जितेंदर कुमार सिंह के नेतृत्व में इस आपातकालीन बाढ़ राहत कार्यक्रम का आयोजन कियागया|

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live