अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 11 सितंबर 2021( शनिवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

11/09/2021, शनिवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

पंचमी तिथि रा 10:05 तक,
उपरांत षष्ठी तिथि आरंभ।
स्वाति नक्षत्र दि 02:46 तक,
उपरांत विशाखा नक्षत्र आरम्भ।
चंद्रमा तुला राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:50, सूर्यास्त 06:10 तक।
दिन का राहू काल - प्रा 05:48 से 07:21 तक, इसके बाद दि 01:33 से 03:06 तक, इसके बाद दि 04:39 से 06:12 तक।

आज - ऋषि पंचमी, सप्तऋषि पूजन।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?

 मेष 
कार्यस्थल पर कर्मचारियों से तनाव रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों की चिंता होगी। सामाजिक कामों में जरूरत से ज्यादा उत्सुकता कार्य बिगाड़ सकती है। परिजनों को अपना कोई राज बताने में संकोच रहेगा।

वृषभ
आप की सूझबूझ से व्यापार में प्रगति होगी। बुद्धि चातुर्य से आने वाली कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। आर्थिक लाभ होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। मन की व्याकुलता बड़ सकती है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मिथुन
मन प्रसन्न रहेगा। शासकीय क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, परंतु आपके संबंधों से कार्य पूरे होंगे। दूसरों की आलोचना से दूर रहें। संतान के विवाह प्रस्ताव सफल होंगे।

कर्क
सामाजिक मान में वृद्धि होगी। परिणय चर्चा सफल होंगी। मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। कई दिनों बाद आज स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे।

 सिंह
पुराने संबंधों का लाभ मिलेगा। कर्मक्षेत्र में यश की वृद्धि संभव है।वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है। अपने खान-पान में अनियमितता न बरतें। परिवार में किसी से मतभेद होने की आशंका है शांत रहे।

 कन्या
कार्यस्थल पर कार्य की गति बनाए रखें। व्यावसायिक उद्देश्य से की गई यात्रा सफल होगी। अपने कॅरियर के प्रति आपके स्वप्न साकार होते नजर आएंगे। परिजनों से कटु वचनों के प्रयोग से बचें।

 तुला
आज दिन अनुकूल होने के चलते कर्म क्षेत्र के प्रति सजग रहेंगे। प्रियजन से भेंट की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। प्रेम प्रसंग के कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं।कीमती वस्तुओ पर खर्च होगा।

वृश्चिक
नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। कॅरियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर परिवार के कार्यो में व्यस्त रहेंगे। सराफा व्यापार से जुड़े लोगो के लिए दिन उपयुक्त है।

 धनु
व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। साझेदारी में नए अनुबंध होंगे। परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी। नए वस्त्र अंलकार की प्राप्ति के योग है। किसी की भी बातों बहुत जल्दी विश्वास करने से बचें।

 मकर
वैवाहिक प्रस्ताव मन में उत्साह पैदा करेंगे। संबंधियों के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय का दुरूपयोग न करें। वाहन सुख सम्भव है। कार्य करने के तरीकों को बदलें।

 कुंभ
व्यापार में अनायास लाभ होने के योग हैं। अधूरे काम समय पर होंगे। आय से अधिक व्यय होगा। आप की बातों से कार्यस्थल पर लोग प्रभावित होंगे। मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। आज किसी से भी लेनदेन न करें।

मीन
किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आप के निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा। मन में उत्साह की कमी रहेगी। घर की साज सज्जा में समय बीतेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live