अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2021( सोमवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

13/09/2021, सोमवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

सप्तमी तिथि दि 05:16तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
अनुराधा नक्षत्र दि 11:32 तक,
उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा विश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:52,सूर्यास्त 06:08 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:23 से 08:56 तक, इसके बाद दि 03:06 से 04:38 तक।

आज - अपराजिता सप्तमी, संतान सप्तमी।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
आज आपकी शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। कम बोलें अच्छा बोलें।

वृशभ
लाभ के अवसर मिलेंगे।कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। अपने से बड़ो का आदर करें। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है।

मिथुन
नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। धोखा होने की आशंका के बीच सम्भल कर रहें। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है।

कर्क
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। लेकिन मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, ऐसे में इष्ट बल मजबूत रखें। दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

 सिंह
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात के बीच लाभ के योग हैं । शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस के रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

 कन्या
सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा,जो मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढेंगे। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।

तुला
अपने आप पर विश्वास रखते हुए, दूसरों के भरोसे न बैठें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आलस्य से दूर रहते हुए,सजग और सतर्क रहें। व्यय बढेंगे।

वृश्चिक
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। वाहन सुख मिलेगा। व्यवहार में नम्रता लाएं। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।

 धनु
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है।नए आवास के योग बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा।

मकर
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। अपने काम करने के तरीकों में सुधार लाएं। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

 कुंभ
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में विवाद शांत होंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

 मीन
दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें ।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live