अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 14 सितंबर 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

14/09/2021, मंगलवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,
अष्टमी तिथि दि 02:50 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
ज्येष्ठा नक्षत्र दि 09:50 तक,
उपरांत मूल नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा वृश्चिक राशि में दि 09:50 तक, उपरांत धनु राशि में।
सूर्योदय 05:52, सूर्यास्त 06:08 तक।
दिन का राहुकाल - दि 07:24 से 08:57 तक,इसके बाद 01:33 से 03:05 तक।

आज - राधा अष्टमी, दुर्वा अष्टमी व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है?
 मेष
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। उन्नति होगी। नए दोस्त बनेंगे। दुकान मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।परिजनों से विवाद से बचें।असहाय लोगों की मदद करें ।

 वृषभ
कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। उचित होगा थोडा समय अपने परिवार को भी दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

मिथुन
दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म को भी दें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। सतर्क रहें अन्यथा दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। परिवार के आयोजनों में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है।

कर्क
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते हैं। आज किसी असहाय की मदद जरूर करे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

 सिंह
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें। विजय होगी।

 कन्या
कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव है।

 तुला
आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें। धन लाभ होगा।

वृश्चिक
सम्पति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गो की राय लें।

 धनु
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। उचित होगा कि दिनचर्या को बदलें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। व्यय वृद्धि सम्भव है। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी सम्भावना है, सतर्क रहें।

मकर
रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा।यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा। अपने कपडे रहन सहन इन सब के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं।

 कुंभ
लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

 मीन
राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live