अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 15 सितंबर 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

15/09/2021, बुधवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

नवमी तिथि दि 12:33तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
मूल नक्षत्र दि 08:17 तक,
उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा धनु राशि में अहोरात्।
सूर्योदय 05:53, सूर्यास्त 06:07 तक।
दिन का राहू काल - दि 07:24 से 08:56 तक, इसके बाद दि 01:32 से 03:04 तक।

आज - महानंदा नवमी व्रत।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नति से खुश होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें।

 वृषभ
भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवेक से कार्य करें। सफलता मिलेगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन
परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। पिता के साथ मतभेद सम्भव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा।

कर्क
व्यवसायिक बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह कि चिंता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।

 सिंह
व्यापार में नई योजनाएं लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेगे।परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा।

 कन्या
भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आज आप की धार्मिक आस्था बढ़ेगी।जीवनसाथी की की चिंता रहेगी बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

 तुला
मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से हानि संभव है। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।

वृश्चिक
नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होंगे। वाहन सुख मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। घर परिवार की‍ चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

 धनु
संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। परिश्रम अधिक होगा। फालतू खर्च होगा। परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। नेत्र पीड़ा संभव है।

मकर
मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।

कुंभ
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। किसी के निजी झंझटों में न पड़ें। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व् दुःख होगा। कलह व हानि संभव है। चिंता जनक समाचार मिल सकता है।

मीन
आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।धन प्राप्ति सुगम होगी। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live