अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2021( मंगलवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

28/09/2021, मंगलवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

सप्तमी तिथि दि 03:15 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
मृगशिरा नक्षत्र रा 07:08 तक,
उपरांत आर्द्रा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:03, सूर्यास्त 05:57,
दिन का राहू काल - दि 07:32 से 09:02 तक, इसके बाद दि 01:31 से 03:00 तक।

आज - जितिया (जीमूतवाहन व्रत), जीमूतवाहन पूजा, दग्घ तिथि दि 03:15 उपरि,
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है। 
 मेष
शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश शुभ रहेगा।जल्दबाजी न करें,वरना काम बिगड़ सकते हैं। किसी के बारे ज्यादा सोचकर तनाव लेना ठीक नहीं हैं। अस्वस्थता रह सकती है। चोरी आदि से बचें।

वृषभ
क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। यात्रादि से लाभ होगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा।

 मिथुन
कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चलें। कुसंगति हानिकर रहेगी। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें।

कर्क
बकाया वसूली होगी। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। आजीविका के क्षेत्र में वृद्धि होगी। संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। परिश्रम अधिक होगा।

 सिंह
साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

 कन्या
सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ज़िद न करें, परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ़ सफ़ाई करने में समय बितेगा ।अकारण घर का वातावरण ख़राब न करें।

 तुला
आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे। जीवन शैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे।अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा।

 वृश्चिक
अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। कुसंगति से हानि होगी।

धनु
कई दिनों से रुके कार्य आज पूरे होंगे। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें।

मकर
अपने वाक्चतुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

कुंभ
व्यवसाय में लाभ हो सकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें।

मीन
व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। पीड़ा रहने के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live