अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 29 सितंबर 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

29/08/2021, बुधवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

अष्टमी तिथि संध्या 05:04 तक,
उपरांत नवमी तिथि आरंभ।
आर्द्रा नक्षत्र रा 09:27 तक,
उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:04, सूर्यास्त 05:56,
दिन का राहू काल - दि 09:02 से 10:32 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:31 तक।

आज - जितिया व्रत का पारण संध्या 05:04 के उपरांत, अष्टमी एकोदिष्ट।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे।

 मिथुन
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

कर्क
कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। चित्त प्रसन्न रहेगा। परिवार में शुभ प्रसंग होने के साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा।

 सिंह
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं।नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

 कन्या
व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा।

 तुला
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक
व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है। तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है।

 धनु
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव संभव। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर
भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं वह गलत हैं।

कुंभ
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा।कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।

 मीन
समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतनी होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live