अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 3 सितंबर 2021( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

03/09/2021, शुक्रवार।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा ऋतू, उत्तर काल:,

द्वादशी तिथि अहोरात्र।
पुनर्वसु नक्षत्र दि 04:04 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में दि 09:37 तक, उपरांत कर्क राशि में
सूर्योदय 05:54, सूर्यास्त 06:16,

उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे।कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृषभ
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म कर्म में रूचि बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

मिथुन
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदले और अच्छा सोचें।बुजुर्गो के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनो को साकार करने का समय आ गया है पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

कर्क
विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। शत्रु सक्रिय होंगे। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें।

 सिंह
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं नुकसान हो सकता है।

 कन्या
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहे। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

 तुला
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुक्सान आप के साथ कई लोगों का होगा।

वृश्चिक
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जाएगा।

धनु
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। धन लाभ हो सकता है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

मकर
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा।

कुंभ
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

मीन
केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिम्मेदारी को भी पूरा करें। आर्थिक लाभ होगा। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मील ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live