अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

30/09/2021,गुरुवार।
आश्विन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

नवमी तिथि संध्या 06:33 तक,
उपरांत दशमी तिथि आरंभ।
पुनर्वसु नक्षत्र रा 11:27 तक,
उपरांत पुष्य नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा मिथुन राशि में दि 04:58 तक, उपरांत कर्क राशि में।
सूर्योदय 06:05, सूर्यास्त 05:55 तक।
दिन का राहू काल - दि 02:59 से 05:57 तक।

आज - मातृ नवमी, नवमी एकोदिष्ट,
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। सोच के परे कार्य होने से परेशानी बड़ सकती है। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृषभ
आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। कर्मचारियों में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

मिथुन
आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, उचित होगा इष्ट बल पर मजबूत रखें। दिन चिंताजनक व्यतीत होने की संभावना है।

कर्क
दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं, जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग के बीच श्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

 सिंह
लाभ के अवसर बढेंगे। सुख शांति चाहते हैं तो स्वयं के व्यवहार में बदलाव करें, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।

 कन्या
अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरों के भरोसे रहें। सजग रहें,सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढेंगे। आलस्य को खुद से दूर रखें।

 तुला
अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। यश एवं कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढेगा। वाहन सुख मिलेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है।

वृश्चिक
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी।नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। कॅरियर को लेकर निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे हैं।

धनु
आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है।

मकर
कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी।

कुंभ
किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। अपने पराये में फर्क समझें। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

 मीन
आज शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढेगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।कम बोलें अच्छा बोलें। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live