अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 8 सितंबर 2021( बुधवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

08/09/2021, बुधवार।
भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, उत्तर गोल:,
वर्षा/शरद ऋतु, उत्तरे काल:,

द्वितीया तिथि रा 04:07 तक,
उपरांत तृतीया तिथि आरंभ।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र संध्या 06:14 तक, उपरांत हस्त नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कन्या राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:48, सूर्यास्त 06:12,
दिन का राहू काल - दि 08:54 से 10:28 तक, इसके बाद दि 12:02 से 01:28 तक।

आज - चन्द्र दर्शनम। मू. समा समताकरम। पौराणिक अगस्त्योदय:।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष
व्यापार अच्छा चलेगा। सोचे हुए काम बनेंगे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। दूसरों की देखा-देखी न करें, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं।

वृषभ
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

मिथुन
सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पूर्व में किए कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है। आज सोच समझकर बोलने के साथ ही झूठ बोलने से बचें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

कर्क
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ सकता है, उचित होगा अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। आर्थिक लाभ के योग के बीच घर में क्लेश बढेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

 सिंह
व्यापार अच्छा चलेगा। परिजनों से सहयोग मिलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे।

 कन्या
कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे ही रहेंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें।आर्थिक वृद्धि के प्रयास में सफलता मिलने की आशा कम ही है। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

 तुला
परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में नहीं पड़ें। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे।

वृश्चिक
आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग के बीच प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। कला की तरफ रुझान होगा।

धनु
व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। जबकि विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी।शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

मकर
दिन की शुरुवात खुशनुमा होगी। संतान सुख सम्भव। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

 कुंभ
आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा की सम्भावना के बीचकोई रुकावट भी हो सकती है।

मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। समय अनुकलता का आभास होगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live