अपराध के खबरें

विंध्यवासिनी के धाम में यात्रियों से गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा बिहार और झारखंड के थे लोग

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त सबसे बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मीरज़ापुर जिले से जहां बड़ा हादसा नाव हादसा सामने आया है। जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के गंगा घाट पर एक नाव गंगा नदी में समाहित हो गई। नाव में सवार 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। घटना में 6 को बचाया जा सका, वहीं छह लोग लापता हैं। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अखाड़ा घाट पर बुधवार को गंगा नदी पार करते समय एक नाव अनियंत्रित होकर गंगा नदी में डूब गया। घटना में नाव में 12 लोग सवार थे। 12 लोगों में 6 लोगों को बचाया जा चुका है, वहीं 6 लोग अभी भी लापता है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद है वही राहत बचाव का कार्य जारी है विस्तृत जानकारी अभी थोड़ी देर में आप सभी को दिया जाएगा। डूबे हुए सभी लोग बिहार और झारखंड के बताए जा रहे हैं दर्शन करने के लिए आए थे। 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live