अपराध के खबरें

कार्यकर्ता दरबार कार्यक्रम में बोलें मंत्री जनतंत्र में जनता सर्वोपरि

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- प्रत्येक शुक्रवार जदयू कार्यालय में कार्यकर्ता दरबार कार्यक्रम में राज्य के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह शामिल हुए इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल धर्म है जनसेवा। लोकतंत्र में पूरी व्यवस्था अर्थात, पूरा तंत्र लोक के लिए समर्पित होता है।मुख्यमंत्री  ने जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू किया था, उन्होंने जनता मालिक है उसको इस कार्यक्रम के जरिये परिभाषित किया था। तंत्र में बहुत सारे तत्व होते हैं जिन्हें भ्रम हो जाता है कि वह सर्वोपरि हैं, जनता नहीं। ऐसे तत्वों के इस मतिभ्रम को दूर करने हेतु लोकतंत्र की परिभाषा का पुनर्पाठ करवाना होता है। उन्हें बताना होता है यह सम्पूर्ण व्यवस्था जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता का है, उनके लिए समर्पित है। इससे खिलवाड़ नाकाबिले बर्दाश्त है। मैं अपने गांव पकरी में, अपने जमुई जिला मुख्यालय में, अपने सरकारी आवास पर और मुख्यमंत्री जी की भावधारा में जदयू कार्यालय में जनता की सेवा में नियमित तौर पर निरंतर हाजिर रहता हूं। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि आज शुक्रवार है, आज भी जदयू प्रदेश कार्यालय में जनता और कार्यकर्ताओं की सेवा, उनकी समस्याओं के निदान के लिए उपस्थित हो गया। जो भी आए, उनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। हर परिस्थिति में उनकी समस्याओं का निदान निकाल यथासमय सूचित करें। आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री संजय झा,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र जी, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन आर्या , प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live