अपराध के खबरें

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा बाढ़ के पानी में डूबने से युवक दर्दनाक की मौत

मोरवा/संवाददाता। 

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर पंचायत में बुधवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। मृत युवक की पहचान स्थानीय वार्ड संख्या एक निवासी देवेंद्र राम के बाइस वर्षीय पुत्र राजा कुमार राम के रूप में की गई है। विदित हो कि उक्त युवक सुबह घर से निकला था। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने के बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। कई घंटों के प्रयास के बाद घर के निकट चारों और बाढ़ के पानी से भरे हुए गड्ढे में उसकी उपलाती हुई लाश दिखाई पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह रास्ते पर पांव फिसल जाने या शौच के दौरान पांव फिसलने से गड्ढे में डूब कर मौत हो गई है। चारों ओर बाढ़ का पानी होने के कारण ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मुश्किल के बाद लाश निकाली गई। घटना की सूचना पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद राय के द्वारा ताजपुर पुलिस को दी गई है। समाचार प्रेषण तक ताजपुर थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। शादीशुदा युवक की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पैक्स अध्यक्ष राजेश प्रसाद राय एवं पूर्व मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय के द्वारा घटना की सूचना सीओ प्रीति लता को भी दी गई है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live