अपराध के खबरें

बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- इस वक्त बड़ी खबर बिहार से आ रही है जहां बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया है।मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले सदानंद सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है।सदानंद सिंह के निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें सदानंद सिंह पहली बार कहलगांव सीट से 1969 में जीत कर विधायक बने। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा वे बिहार सरकार में कई विभागों के मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे भागलपुर की कहलगांव विधानसभा सीट से नौ बार विधायक रहे हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में उनकी जगह उनके बेटे शुभानंद मुकेश ने ली थी। हालांकि, वह भाजपा के पवन यादव से करीब 42 हजार वोटों से हार गए थे।सदानंद सिंह की पहचान बिहार के जमीनी नेताओं में होती है। साल 1969 में वो पहली बार कहलगांव सीट से विधायक बने थे। 1969 से 2015 तक लगातार 12 बार कहलगांव सीट से चुनाव लड़े और नौ बार जीते। साल 1977 की कांग्रेस विरोधी लहर में भी सिंह कहलगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर ही जीते थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live