अपराध के खबरें

पुष्पा सहनी ने मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं मोरवा अंचलाधिकारि को आवेदन दिया।

मोरवा,समस्तीपुर संवाददाता ।


समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र में कई पंचायत बाढ़ की विभीषिका को झेल रही है। बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए विकासशील इंसान पार्टी जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ समस्तीपुर के पुष्पा सहनी के द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री श्रीमती रेणु देवी को मोरवा प्रखंड में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी एवं प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र उपमुख्यमंत्री को भेजा गया ।और वही पुष्पा सहनी के द्वारा अंचलाधिकारी मोरवा को भी मोरवा प्रखंड क्षेत्र में आई बाढ़ से तबाही की जानकारी दी एवं अवगत कराया और प्रखंड को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने को लेकर लिखित रूप से आवेदन पत्र दिया। इस मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष आदर्श कुमार पिंटू,भोला साहनी ,अजय सहनी, विनोद कुमार सहनी, भुनेश सहनी, टुनटुन मंडल, प्रभात रंजन जी,रासमनी सहनी, संजय सहनी,रामतानुक कापर, चौधरी सहनी, नेतलाल साहनी,रामाकांत सहनी रामसिकिल सहनी, मौजूद थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live