अपराध के खबरें

जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह

अनूप नारायण सिंह 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- पटना।मुख्यमंत्री के जनता दरबार के तर्ज पर जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू हुए जनसुनवाई में शुक्रवार को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री शामिल हुए। जदयू प्रदेश कार्यालय में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री सुमित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा किकार्यकर्ता और जनता लोकतंत्र के मूल आधार है। उनकी समस्याओं का निदान व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य होना ही चाहिए। इसी लक्ष्य के तहत प्रदेश जदयू कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम शुरू हुआ है, जिसमें बतौर राज्य सरकार के मंत्री मैं उपस्थित हुआ। इस दौरान कई फरियादियों की फरियाद सुना। उनके समस्याओं से अवगत हुआ और ऑन स्पॉट समस्या का समाधान करने की कोशिश किया। वहीं से अधिकारियों को फोन कर समस्या दूर करने के लिए निर्देशित किया। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विजन और निर्देशानुसार सुशासन को मज़बूती प्रदान करने के लिए हम सब कृतसंल्पित हैं। मुख्यमंत्री खुद भी "जनता दरबार" कार्यक्रम के तहत फरियादियों की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान भी निकालते हैं। इस कार्यक्रम में उनके साथ भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी व जल संसाधन मंत्री संजय झा जी भी शरीक हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live