अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 25 नवम्‍बर 2021( गुरुवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

25/11/2021, गुरूवार।
अग्रहायण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
हेमन्त ऋतु, पूर्वे काल:,

षष्ठी तिथि रा 12:18 तक,
उपरांत सप्तमी तिथि आरंभ।
पुष्य नक्षत्र दि 03:48 तक,
उपरांत आश्लेषा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में अहोरात्।
सूर्योदय 06:44, सूर्यास्त 05:16,

आज - दक्षिणां विना यात्रा पुष्य, भ.43/56 ऊपरि।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चन्द्र राशि अधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष- 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ख़र्चों में कमी से आपको राहत मिलेगी और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। धन संचय करने में आप सफल होंगे। परिवार के साथ बढ़िया भोजन का आनंद लें।

वृष- नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज बहुत काम करना पड़ सकता है, लेकिन काम से घबराएं नहीं। पार्टनर से प्यार और खुशी मिलने की संभावना रहेगी। धन लाभ का योग है। जटिल मामलों को सुलझाना आपके लिए आसान हो सकता है।

मिथुन- 
आज आप परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे. समाज में आपकी स्थिति मजबूत होगी। माता की तबीयत बिगड़ सकती है। यह बात आपको थोड़ी परेशान कर सकती है। आपको उनकी उचित देखभाल करने की आवश्यकता है।

कर्क- 
आज पूरे दिन बेवजह के तनाव से आप परेशान हो सकते हैं. बेहतर होगा कि आप दोस्तों के साथ खुशी के पल बिताएं, नहीं तो आपकी परेशानी धीरे-धीरे और भी ज्यादा बढ़ जाएगी। आज आपको अपने जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए आज आपके दिमाग में कुछ नए विचार आएंगे।

सिंह- 
आज का दिन सावधान रहने वाला है। काम के मामले में दिन बढ़िया रहेगा और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। लव लाइफ के लिए समय कमजोर रहेगा। अपना ध्यान काम पर रखें और आज आपके परिवार को भी आपकी जरूरत पड़ सकती है।

कन्या- 
कार्यक्षेत्र और व्यापार में शत्रुओं पर विजय प्राप्त हो सकती है. नया काम भी मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोग और सफलता मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है। आज आप शत्रुओं पर भारी रहेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। किए गए कार्यों से आपको धन लाभ होगा।

तुला- 
आज आपको अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा और उत्सव भी हो सकते हैं। स्टॉक का काम करने वालों को थोड़ा और संभलकर चलना होगा। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। कोई बड़ा काम करने को तैयार रहेंगे।

वृश्चिक- 
आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपके जीवन में कई बदलाव आएंगे। आज कई नए लोगों से संपर्क होने का मौका मिल सकता है। साथ में व्यक्तित्व और क्षमताओं का विकास होगा। समाज में आपकी एक अलग पहचान होगी। व्यापार में उन्नति होगी, लाभ होगा।

धनु- 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने ख़र्चों में कमी महसूस करेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। आपको किसी अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे कुछ मानसिक परेशानी होगी और आप थोड़े व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में संभलकर चलने का समय है।

मकर -
 निम्न वर्ग के लोगों से आपको मदद और लाभ मिल सकता है. व्यापार में नई योजनाएँ सामने आ सकती हैं। आज आपको नई शुरुआत करने का मौका मिल सकता है। जूनियर और सीनियर सभी आपकी मदद करेंगे। अगर आप नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

कुंभ- 
आज शैक्षणिक कार्यों में परेशानी हो सकती है. बेमेल से बचें। जोखिम न लें। माता-पिता अपने बच्चों के प्रदर्शन से खुश होंगे। आप में से कुछ लोगों को नए क्षेत्रों में उद्यम करने का अवसर मिलेगा और आप अपने प्रयासों में सफल होंगे। भाई-बहनों के बीच असीम प्रेम देखने को मिलेगा।

मीन-
 आज का दिन सुखद रहने वाला है. बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी खबर आज आपको मिल सकती है। अगर आपके मन में कोई योजना है तो आज का दिन आपके लिए खास हो सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live