अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 26 नवम्‍बर 2021( शुक्रवार ): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

26/11/2021, शुक्रवार।
अग्रहायण मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत 2078,
शक संवत 1943,
दक्षिणायन, दक्षिण गोल:,
हेमन्त ऋतु, पूर्वे काल:,

सप्तमी तिथि रा 12:43 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि आरंभ।
आश्लेषा नक्षत्र दि 05:06 तक,
उपरांत मघा नक्षत्र आरंभ।
चंद्रमा कर्क राशि में दि 05:06 तक, उपरांत सिंह राशि में।
सूर्योदय 06:44, सूर्यास्त 05:16,

आज - शनिवेधाद्विवाहो नैव मघायाम, गं.14/54 उपरि 29/54 यावत्त, भ.14/39 यावत्त।
उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते है कि चन्द्र राशि अधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है

मेष - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। बातचीत में संयत रहें। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। भाइयों का सहयोग म‍िलेगा।

वृष - किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। क्रोध की अधिकता भी रहेगी।

मिथुन - वाणी में मधुरता तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी।

कर्क - मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। आरामतलबी बढ़ सकती है। नौकरी में इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

सिंह - परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ रहेगी।

कन्या -
 क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव बढ़ सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। लंबे समय से चले रहे व‍िवाद से मुक्‍ति‍ म‍िलेगी।

तुला - मन अशान्त रहेगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता-पिता का सानिध्य मिल सकता है। कारोबार के लिए बड़े भाई से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक - मन-परेशान हो सकता है। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिल तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

धनु -
 बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

मकर- मानसिक शान्ति‍ तो रहेगी, परन्तु फिर भी संयत भी रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कुंभ - पठन-पाठन में रुचि रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्र का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

मीन - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का भी ध्यान रखें। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। श‍िक्षा में सफलता की प्राप्‍त‍ि होगी।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live