अपराध के खबरें

दिल्ली में आयोजित 40वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार को मिला गोल्ड

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- दिल्ली में आयोजित ट्रेड फेयर 2021 में आज बिहार पेवेलियन को एक बार फिर मिला गोल्ड मैडल। इतिहास के पन्नों में झांकें तो जानकारी मिलती है कि गुप्त कालीन मगध साम्राज्य के दौर को स्वर्ण युग माना जाता है। तत्कालीन मगध साम्राज्य का यह केंद्र आज बिहार प्रदेश के नाम से जाना जाता है। बात उस स्वर्ण काल की, तो विवरण मिलता है कि इस समृद्धि के पीछे मुख्य भूमिका तत्कालीन मगध के व्यापार और हस्तशिल्प की थी। आपको बता दें प्रगति मैदान में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में बिहार नंबर 1 बना है। 24 राज्यों और कुछ विदेश की प्रदर्शनियों के बीच बिहार पैवेलियन को गोल्ड पुरस्कार हासिल हुआ है। ये हम सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गौरव का पल है। बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों द्वारा बनाई गई चीजें कारीगरी, सौंदर्य और गुणवत्ता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं और इसीलिए देश विदेश के लोंगों को खूब पसंद आई। बिहार पैवेलियन में दर्शकों की जबरदस्त आवाजाही रही। बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये बहुत बड़ा सम्मान मिला है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live