अपराध के खबरें

बिहार में फिर पकड़ौआ विवाह, हथियार के बल पर युवक को उठाया और करा दी शादी

संवाद
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह (ज’बरदस्ती शादी) का मामला सामने आया है। मामला नालंदा के मानपुर का है। मानपुर थाना क्षेत्र के धनुकी गांव निवासी नीतीश कुमार की दबंगों ने ह’थियार के बल पर जब”रदस्ती शादी करा दी। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।बहन के ससुराल से छठ का प्रसाद देकर लौट रहा थापीड़ित युवक ने बताया कि, वो 11 नवंबर को छठ पूजा का प्रसाद लेकर अपनी बहन के ससुराल सरबहदी गया था। प्रसाद देकर घर लौटने के दौरान रास्ते में परोहा गांव के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिस्टल सटाकर पहले बंधक बनाया। गांव की लड़की से जबरदस्ती शादी करने की बात की। जब उसने शादी से मना किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद उसकी शादी करा दी गई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live