अपराध के खबरें

बिहार के 13 जिलों में बारिश के आसार, कोहरे और शीतलहर का भी अलर्ट

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- वेदर सिस्टमों के कमजोर पड़ने से बिहार में बारिश की रफ्तार धीमी हो गई है, लेकिन ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है।पिछले 24 घंटे में सीधी, रोहतास, कैमूर, गया,भोजपुर में बौछारें देखने को मिली वही  मौसम विभाग ने 11 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है। वही एक दर्जन जिलों में शीतलदिन और कोहरे के छाने के आसार है। इसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है और 16 किमी/ घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिसके प्रभाव से पटना और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है और सीतामढ़ी और दरभंगा, मधुबनी  जिलों में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने की संभावना है, जिसके बाद पूरे प्रदेश में दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी गिरेगा।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live