अपराध के खबरें

61वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार और औधोगिक विकास के निर्माता थे श्रीबाबू : कामरान

 

आलोक वर्मा की रिपोर्टर
नरहट(नवादा): बिहार के पहले मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके ननिहाल और जन्म स्थान नरहट प्रखंड के खनवां में मुख्य अतिथि जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ.अरुण कुमार तथा गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोविंदपुर विधायक मोहम्मद कामरान ने श्री बापू का स्मारक और गर्भगृह में माल्यार्पण कर उन्हे औद्योगिक विकास और आधुनिक बिहार का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्री कृष्ण सिंह स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानियों में से रहे हैं उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जन सेवा के लिए समर्पित था।. स्वाधीनता की प्राप्ति के बाद बिहार के नव निर्माण के लिए उन्होंने जो कुछ किया उसके लिए बिहारवासी सदा उनके आभार रहेंगे। श्री बापू के कार्यकाल में बिहार में जहां जमींदारी प्रथा समाप्त हुई ,वही उनके कार्यकाल में बिहार में सबसे बड़ा उद्योग, भारत का सबसे बड़ा इस्पात प्लांट, करखाना, बरौनी थर्मल पॉवर प्लांट, आदि कई अन्य नदी घाटी परियोजनाओं स्थापित कर औद्योगिक क्रांति के जनक कहलाये। मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष निशा कुमारी, साहित्यकार कवि रत्नाकर बाबू, लव कुमार भास्कर, कुश कुमार भास्कर,विकास सिंह, बंटी सिंह,गौरव सिंह आदि लोग मौजूद थे।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live