अपराध के खबरें

बिहार में 9वीं की छात्रा से 4 दोस्तों ने किया गैंगरेप FIR दर्ज

संवाद 
मिथिला हिन्दी न्यूज :- बिहार के बक्सर में गैग रेप की ताजा घटना धनसोई थाना क्षेत्र में घटी। अब सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या बिहार में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है? जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम धनसोई थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा के साथ चार दोस्तों ने ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस के अनुसार चारों आरोपित रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं। महिला थाना पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा कर रही है। बताया जाता है कि आरोपितों में एक की रिश्तेदारी उक्त गांव में है। पीड़िता नौवीं की छात्रा बताई जा रही है। महिला थानाप्रभारी एसआई चुनमुन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live