अपराध के खबरें

मकर संक्रांति के दिन दान करने से मिलता है पुण्य, जानें राशि के अनुसार क्या करें दान?

पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :- मकर संक्रांति इसवार 14 जनवरी 2022 द्वादशी तिथि को शुक्ल और ब्रह्म योग के शुभ संयोग में मनाई जाएगी। हालांकि मतमतांतर होने के कारण 15 जनवरी को भी मकर संक्रांति का पर्व भी मानाया जाएगा। उदय तिथि के महत्व के अनुसार 15 जनवरी को भी लोग संक्रांति का स्नान-दान करने की तैयारी में है वैसे अधिकतर पंचांग इसवार 14 जनवरी को मकर संक्रांति पुण्यकाल बता रहे है। मकर संक्रांति पर स्नान दान का विशेष महत्व है एसे में यह राशि अनुसार हो तो और भी बेहतर माना जाता है जानते हैं। राशि अनुसार किस राशि के लोगों को करना चाहिए कैसे स्नान और कौन-सा दान।
 
मेष : 
जल में तुलसी डाल कर स्नान करे।
कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा तिल, मिठाई, खिचड़ी, रेशमी कपड़ा, दाल, मीठे चावल और ऊनी वस्त्र भी दान कर सकते हैं। 
 
वृषभ :
जल में गुलाब जल डालकर स्नान करना बेहतर होगा।
 नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा उड़द दाल की खिचड़ी, काली उड़द, सरसों का तेल, काला कपड़ा, काला तिल आदि भी दान कर सकते हैं।
 
मिथुन : 
स्नान के बाद सूर्य को कुश से जल समर्पित करे।
कंबल का दान करें। बुरे प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, काला तिल, छाता, उड़द, बेसन के लड्डू, सरसों का तेल आदि भी दान कर सकते हैं।

कर्क : 
गंगा जल, जल में डालकर करे स्नान करे, विष्णु सहत्र नाम जाप करें।
नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा खिचड़ी, चने की दाल, पीला कपड़ा, साबुत हल्दी, पीतल के बर्तन, फल आदि दान कर सकते हैं। 
 
सिंह :
तिल जल में स्नान करना उत्तम होगा।
 कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा मसूर की दाल, खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
कन्या :
स्वेत चंदन जल में डालकर स्नान लाभ होगा।
 नए वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा साबुत मूंग, हरे कपड़े, खिचड़ी, मूंगफली आदि भी दान कर सकते हैं। 
 
तुला : 
हल्दी जल में डालकर स्नान करना उत्तम होगा।
कंबल का दान करें। अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा खिचड़ी, फल, मिश्री, गरम कपड़े आदि भी दान कर सकते हैं।
 
वृश्‍चिक :
नीम के पत्ता डालकर स्नान करे, हनुमान चालीसा पाठ करे।
 खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, तिल-गुड़ आदि का भी दान कर सकते हैं। 
 
धनु : 
केला का जड़ जल में डाल कर स्नान करे, राम रक्षा स्तोत्र पाठ करें।
खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, लाल चंदन, लाल कपड़ा आदि भी दान कर सकते हैं।
 
मकर :
नीला वस्त्र पहनकर, गंगा जल से स्नान करे।
काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, कंबल, कपड़े आदि दान कर सकते हैं। 
 
कुंभ : 
गुलाब जल और तुलसी जल में डालकर स्नान करे, सूर्य का कोई भी मंत्र जाप करे, शनि को काला तिल दान करे।
काले तिल और कंबल का दान करना चाहिए। इससे राहु के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं। इसके अलावा खिचड़ी, तेल और गर्म कपड़ों का दान कर सकते हैं।
 
मीन :
रक्त चंदन (लाल चंदन) जल में डाल कर स्नान करे, दुर्गा चालीसा का पाठ करे।
 खिचड़ी और फल का दान करें। इससे शनि महाराज प्रसंन्न होंगे। इसके अलावा मूंगफली, तिल, गुड़, खिचड़ी आदि का भी दान कर सकते हैं।

पंकज झा शास्त्री
9576281913

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live