अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 24 फरवरी 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

24/02/2022, गुरुवार।
फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
शिशिर ऋतु, दक्षिणे काल:,

अष्टमी तिथि दि 01:26 तक,
उपरान्त नवमी तिथि आरम्भ।
अनुराधा नक्षत्र दि 12:11 तक,
उपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र आरम्भ।
योग हर्षण द 48 प 35,
करण कौलव द 07 प 47,
चंद्रमा विश्चिक राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 06:20, सूर्यास्त 05:40,
दिन का राहु काल -दि 02:51 से 05:39 तक।

आज - शकाष्टका। शिववास -अमृत योग:-पश्चिम -उत्तर यात्राश्च दि 01:26 यावत्, सर्वार्थ सिद्धियोग: दि 12:11 यावत्।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
 मेष:
 आज व्यवसाय में नवीन कार्य का विचार आ सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृष: 
चन्द्रमा के सप्तम गोचर की अनुकूलता के कारण प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।गुड़ का दान करें।

मिथुन:
आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है।बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क:
आज चन्द्रमा इसी राशि से पँचम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह: 
जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।पॉलिटिक्स में संवाद पर ध्यान दें।

कन्या: 
बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।बुध व शनि पँचम गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।गाय को पाालक दें। 

तला:
आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक: 
चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का सूर्य का चतुर्थ गोचर मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।पीला व लाल रंग शुभ है। 

धनु: 
चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का तृतीय प्रभाव लाभकारी है। इस राशि में शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

मकर: 
शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व नीला रंग शुभ है।

कुंभ: 
गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का दशम प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मीन: 
चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज सूर्य के साथ इस राशि से द्वादश है।पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला व लाल रंग शुभ है।उड़द व तिल का दान करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live