अपराध के खबरें

दैनिक राशिफल 1 अप्रैल 2022(गुरुवार): जानें सभी 12 राशियों आज का दैनिक राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन

01/03/2022, शुक्रवार।
चैत्र मास, कृष्ण पक्ष।
विक्रम संवत् 2078,
शक संवत् 1943,
उत्तरायण, दक्षिण गोल:,
बसंत ऋतु, दक्षिणे काल:,

अमावस्या तिथि दि 11:36 तक,उपरान्त प्रतिपदा तिथि आरम्भ।
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दि 10:33 तक, उपरान्त रेवती नक्षत्र आरम्भ।
योग ब्रह्म द 09 प 28,
करण नाग द 14 प 24,
चांदमा मीन राशि में अहोरात्र।
सूर्योदय 05:51, सूर्यास्त 06:09,
दिन का राहु काल - दि 08:56 से 12:00 तक।

आज -चैत्रीअमावस्या, स्नानदान,विक्रमसंवत् 2079 प्रारम्भोमान्तत्।
 उपरोक्त मिथिला क्षेत्रीय पंचांग अनुसार संक्षिप्त विवरण।

पंकज झा शास्त्री 9576281913 के द्वारा जानते हैं कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार राशियों का संभावित बोलचाल आज क्या कहता है
मेष
पारिवारिक, सामाजिक जीवन में महत्व बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में मजबूत बनेंगे। भूमि, भवन, संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रोगों से राहत मिलेगी। युवाओं को नए कार्य व्यवसाय रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। निवेश से अच्छा लाभ अर्जित करने में सफल होंगे।
उपाय- देवी मां को लाल चुनरी और चूड़ियां अर्पित करें।

वृषभ
जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ेंगे। इस कारण मानसिक तनाव भी उत्पन्न होगा। कार्य और धन संबंधी बातों पर विचार करें लाभ का अवसर आएगा। कारोबार और नौकरीपेशा लोगों की उन्नति के रास्ते खुलेंगे। इस समय अपनी सेहत को लेकर थोड़े सजग रहें। 
उपाय- हनुमान मंदिर के पुजारी को लाल वस्त्र का दान करें।

मिथुन
नौकरीपेशा को उन्नति, कारोबारियों को साझेदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। मांगलिक प्रसंगों-उत्सवों में शामिल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक संकट दूर होगा। जीवन में संयम और सदाचार का आगमन होगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा। 
उपाय- चींटियों के लिए आटा डालें।

कर्क
रूके हुए कार्यों को गति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों में बदलाव जरूर आएगा लेकिन यह लाभ के लिए ही होगा। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए भी समय उत्तम है, सोचे हुए सभी काम इस माह में पूरे होने की संभावना बन रही है। आर्थिक कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। 
उपाय- रोटी पर थोड़ा गुड़ रखकर गाय को खिलाएं।

सिंह
संतान-शिक्षा जैसे मामलों के लिए दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक मामले बेहतर तरीके से होंगे। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ की संभावना है। नए स्टार्टअप में हाथ आजमाएं निश्चित सफलता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहने के बावजूद बड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। 
उपाय- शमी के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ऊं नम: शिवाय बोलें।

कन्या
आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। माता या मामा पक्ष की ओर से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में नए आयाम स्थापित करेंगे। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। परिवार के बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्राएं करना पड़ सकती हैं। 
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शहद से करें।

तुला
विवादों में घिर सकते हैं। नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी के अच्छे ऑफर मिलेंगे। कार्य में परिवर्तन की संभावना भी है। नए बिजनेस की ओर प्रवृत्त होंगे। घर-परिवार में भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। भाई-बंधुओं के साथ बेहतर वक्त बिताएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को तेल से तली चीजों का दान करें।

 वृश्चिक
परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। दांपत्य जीवन खटाई में पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यों को गति मिलेगी। कारोबारी लाभ के अवसर प्राप्त करेंगे। नेत्र और मस्तिष्क संबंधी पुराने रोग दूर होंगे। बचत करने की आदत डालें, वरना भविष्य में कर्ज लेना पड़ सकता है। 
उपाय- राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

धनु
नौकरी और कारोबार में परिवर्तन होगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा पैसा अर्जित करेंगे। भूमि, संपत्ति और वाहन खरीदी-बिक्री के कार्य होंगे। यदि कोई बड़ी कार्ययोजना बना रखी है तो उसे पूरा करने का मार्ग मिलेगा। पारिवारिक, दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। 
उपाय- कांटेदार पौधे की जड़ में पानी डालें।

मकर
दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन आपसी सूझबूझ से मामला नियंत्रण में रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को कार्यस्थल पर महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मौसमी सर्दी-जुकाम हो सकता है। अविवाहितों के रिश्ते की बात बन जाएगी। प्रेम संबंधों में भी ऊंचाइयां छूने के योग बन रहे हैं।
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

कुंभ
प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होने के चांस भी हैं। युवाओं को एक से अधिक कार्यों के ऑफर आएंगे। नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो जरूर करें, समय साथ देगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संबंधों को मजबूती से निभाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में तनाव पैदा होगा। 
उपाय- गरीब महिलाओं को मेहंदी और लाल चूड़ी का दान करें।

मीन
अपने काम पर फोकस करें। व्यर्थ की बातों और कार्यो में समय नष्ट न करें। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में आपके निर्णय को सराहा जाएगा। मांगलिक प्रसंगों में जाने का अवसर आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सा संभलकर रहने का है। 
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करें।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाय अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्म कुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live