अपराध के खबरें

बिहार का एक गांव ऐसा भी: जहां नहीं होती लड़कों की शादी, कोई मेहमान भी नहीं आता, हर कोई परेशान

संवाद

मिथिला हिन्दी न्यूज :- शादियों के सीजन शुरू हैं. अक्सर आप शादी-ब्याह के काफी वीडियोज या फिर खबरें सुनते होंगे लेकिन अब जो सामने आया है वो वाकई में हैरान कर देने वाला है. ये खबर सही में अजीबोगरीब है. गोपालगंज में इस गांव में मक्खियों से परेशान है। इस गांव के लड़के मक्खियों की वजह से कुंवारें हैं। कोई भी अपनी लड़की की शादी इस गांव में नहीं करना चाहता। चौंकिए मत, यह सच्चाई भी है और गांव का दर्द भी। आलम यह है कि मक्खियों से परेशान लोग अब गांव छोड़ने को मजबूर हैं। अब तक 10 परिवार इसी परेशानी के कारण गांव से जा चुके हैं। इस गांव का नाम है विक्रमपुर। गोपालगंज जिले के सदर ब्लॉक में आने वाले इस गांव की आबादी तीन हजार है। गांव में मक्खियां का आतंक इतना ज्यादा है कि लोगों का खाना-पीना भी परेशानी का सबब बना हुआ है।मक्खियों की वजह से अब तक गांव के 3 लड़कों की शादी टूट चुकी है। इनमें से एक सतेंद्र उर्फ सरल यादव है। जिसकी शादी 3 महीने पहले मधुबनी जिले में तय हुई थी। लड़की के परिजन जब लड़के के घर पहुंचे तो मक्खियों को देख परेशान हो गए। जब नाश्ता परोसा गया, मक्खियां उसमें भी भिनभिनाने लगी। इससे तंग आकर लड़की वाले बिना नाश्ता किए शादी का रिश्ता तोड़कर उल्टे पांव मधुबनी लौट गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live