अपराध के खबरें

वायरल हुआ नर्मदेश्वर दुबे का गीत ऐसे चलो न लग जायेगा धक्का रे

अनूप नारायण सिंह 

आरा (बिहार)।मूलतः अभिनेता - मॉडल और शौकिया गायक पर संगीत के रसिया नर्मदेश्वर दुबे के अच्छे दिन लहराने लगे हैं।अभिनय के साथ गायिकी के भी अच्छे रिस्पॉन्स आने लगे हैं।अभी हाल ही में इनका गाया (युगल) गीत वायरल होकर युवा जोड़ों की पसंद बनता जा रहा है।गीत के बोल है – ऐसे चलो न लग जायेगा धक्का रे।यह हिन्दी भोजपुरी मिश्रित युगल गीत है।जो एन डी भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।इस गाने में गायक के साथ साथ मॉडल भी नर्मदेश्वर दुबे ही हैं।गाना खूबसूरत और मधुर है।नटखटपन से भरा यह गीत युवाओं को खूब भा रहा है। 
आरा (बिहार) के नर्मदेश्वर दुबे मायानगरी मुंबई अभिनेता बनने के लिए आये थे।अभिनेता बन भी गए।एक्टर डायरेक्टर आदित्य ओम की तीन फिल्मों में काम मिल गया।बंदूक और मास्साब से अभिनेता बनने का सपना पूरा हुआ तो आदित्य की ही अंग्रेजी फिल्म द डेड एंड से एक अलग पहचान बनी।फिर तो फिल्मों के अतिरिक्त टेलीविजन पर भी काम मिलने लगा।नर्मदेश्वर ने कई टीवी धारावाहिकों में भी काम किया और सराहे गए। 
एक्टर बनने के बाद भी नर्मदेश्वर दुबे का गाने गुनगुनाने का शौक चलता रहा।मित्रों के आग्रह पर कुछ गीत रिकॉर्ड किया।सभी दंग रह गए।वह तो प्रोफेशनल सिंगर की तरह गाते हैं।यह सिलसिला चल पड़ा।ऐसा चला कि टी-सीरीज, वेव, मिश्रा म्यूजिक कंपनी के लिए देवी गीत व अन्य प्रकार के गीत गाने के ऑफर मिले।मांग डिमांड बढ़ी तो दुबेजी ने एक अपना ही यूट्यूब चैनल खोल दिया – एन डी भोजपुरी। इस चैनल पर एन डी अर्थात् नर्मदेश्वर दुबे के ढेर सारे गीत 
उपलब्ध हैं।लेकिन, नर्मदेश्वर का पहला प्यार एक्टिंग है।वह भोजपुरी क्षेत्र से आते हैं, इसलिए भोजपुरी में अच्छे गाने गाना पसंद है।फिर भी,अभी उनकी एक फिल्म सीमित क्षेत्रों में लगी है, अवश्य देखें।निर्देशक धीरज मिश्र की इस फिल्म में वह एक ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर बने हैं जिसका शीर्षक हैं हीरो ऑफ द नेशन चन्द्रशेखर'आज़ाद।

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live